श्री गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव के अवसर पर प्रेमनगर के गुरुद्वारा में श्री गुरु सिंह सभा की ओर से ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।
रविवार को प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन में गुरुवाणी करते बच्चों ने शोभा बढ़ाई। जो बोले सो निहाल - सतश्री अकाल के बीच गतका पार्टी ने तलवारबाजी के करतब दिखाए। इस दौरान लुधियाना से आया आर्मी बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान भगत पाल सिंह, मनमोहन सिंह, रवि भाटिया, शरणजीत सिंह, टोनी, निर्मल सिंह, जसराज सिंह, प्रेमजीत सिंह, रविंद्र आदि मौजूद रहे।