सिटी बस में स्कूली बच्चे अब बगैर किराया दिए ही सफर कर सकेंगे। बशर्ते बच्चे स्कूल यूनिफार्म में हों। छात्रहितों को देखते हुए नगर पालिका ने यह निर्णय लिया है।
लंबे समय से जंग खा रही शहर सिटी बस ने जब से दौड़ना शुरू किया तब से नगर हित में नए प्रयोग भी हुए। सिटी में सीनियर सिटीजन को मुफ्त यात्रा की छूट दी गई है। पालिका के इस फैसले की जमकर सराहना हुई। रक्षा बंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा का तोहफा मिला।
पढ़ें, डिस्कवरी चैनल पर दिखेगी केदारनाथ की तबाही
अब पालिका ने बारहवीं तक के स्कूली बच्चों को बस में निशुल्क यात्रा का तोहफा दे दिया है। अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि शहर से दूर सर्किट हाउस, प्रेम नगर, पेट्रोल पंप आदि क्षेत्रों से आने वाले कई स्कूली बच्चे सिटी बस से ही आवाजाही करते हैं।
कई जगहों से स्कूली बच्चों ने भी पालिका में आकर बस में फ्री सेवा की मांग उठाई। कहा कि यह निर्णय जनहित में लिया गया है। इससे पालिका को थोड़ा आर्थिक नुकसान जरूर होगा लेकिन पालिका के लिए आम जनता की सुविधाएं अहम हैं।
पढ़ें, दो महीने में ही तैयार हुई कॉलेज की इमारत
नगर पालिका अध्यक्ष का यह फैसला सराहनीय है। पहले हमें सर्किट हाउस से जीजीआईसी पैदल आना पड़ता था। अब सिटी बस की सुविधा हो गई। निशुल्क यात्रा की सुविधा से घर के बजट में मदद मिलेगी।
- सुषमा स्वराज, कक्षा 12वीं जीआईसी
नगर पालिका ने स्कूली बच्चों की बल्ले बल्ले कर दी है। अध्यक्ष के समक्ष बच्चों ने अपनी बात रखी तो उन्होंने बगैर कुछ कहे हामी भर दी। यूनिफार्म की अनिवार्यता से अनुशासन भी बेहतर रहेगा।
- परीक्षा लिंगवाल, कक्षा 12 जीजीआईसी
सिटी बस के संचालन से ही स्कूली बच्चों को बस भाड़े में पचास फीसदी की छूट दी गई थी। नई व्यवस्थाओं में स्कूल यूनिफार्म में आने वाले स्कूली बच्चों से सिटी में किराया नहीं लिया जाएगा। नई पीढ़ी के लिए शुभकामनाओं के साथ तोहफा है यह छूट।
- यशपाल बेनाम, अध्यक्ष नगर पालिका पौड़ी
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...