फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नए साल में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
- सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ
विज्ञापन

हरबर्टपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से नगर से सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को नए साल में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनकर गाड़ी चलाने का संदेश दिया गया। अभियान की शुरुआत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अनिल सिंह नेगी ने की। उन्होंने कहा कि विकासनगर समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे महीने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जागरूकता प्रचार सामग्री का वितरण, जगह-जगह सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी से युक्त बैनर लगाने, स्लोगन लिखवाने, स्कूल-काॅलेजों व सड़क पर छात्रों व युवाओं से वार्तालाप करके उन्हें इस संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। नुक्कड़ नाटक और रैली भी निकाली जाएगी। साथ ही उप जिला अस्पताल विकासनगर में 21 एवं 22 जनवरी को नेत्र परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। शनिवार को अभियान के तहत हरबर्टपुर चौक पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने व दुर्घटनाओं से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें