फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई परीक्षा 2019: काउंसिल ने जारी किया 10वीं, 12वीं परीक्षाओं का टाइम टेबल

Thu, 05 Dec 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सीआईएससीई की परीक्षाएं तीन फरवरी से, 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से, 12वीं की परीक्षाएं तीन फरवरी से
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से और 12वीं की परीक्षाएं तीन फरवरी से शुरू होंगी।

विज्ञापन


काउंसिल की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, 10वीं में पहला पेपर इंगलिश लैंग्वेज का होगा। जबकि 12वीं में पहला पेपर तीन फरवरी को होम साइंस का होगा। 10वीं में मैथ्स का पेपर तीन मार्च को।

फिजिक्स का 13 मार्च। केमिस्ट्री का पेपर 16 मार्च को होगा। 10वीं की परीक्षाएं 30 मार्च को समाप्त हो जाएंगी। 12वीं में केमिस्ट्री का पेपर पांच फरवरी को, फिजिक्स का पेपर छह फरवरी, मैथ्स का पेपर 11 मार्च को होगा। 12वीं की परीक्षाएं 31 मार्च को खत्म होंगी।
विज्ञापन


10वीं की परीक्षाएं 11 बजे से शुरू हाेंगी। पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। 12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से और दूसरी पाली के पेपर दोपहर दो बजे से होंगे। नकल करते पकड़े जाने पर छात्र को पूरी परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें