फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Day 2020: क्रिसमस की मिठाई बांटने निकले स्कूटर सवार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Fri, 25 Dec 2020 10:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • मिठाई बांटने निकले थे लैमविल मसीह, हाईवे पर डंपर ने स्कूटर में मारी टक्कर
  • गली में लावारिस कुत्ते दौड़ने पर हड़बड़ाहट में भगाया था स्कूटर, चालक फरार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में क्रिसमस पर परिचितों को मिठाई बांटने निकले स्कूटर सवार की हाईवे पर डंपर की टक्कर से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद चालक डंपर को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जागी।

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित आरपी मिशन निवासी लैमविल मसीह उर्फ बबलू (45) पुत्र विक्टर मसीह शुक्रवार सुबह क्रिसमस पर परिचितों के घर-घर जाकर मिठाई बांट रहे थे। वह रुड़की टॉकीज के पास एक गली में परिचित के घर स्कूटर से मिठाई देने गए थे।

मिठाई देकर जैसे ही वह स्कूटर लेकर निकले गली में लावारिस कुत्ते उनके पीछे दौड़ पड़े। हड़बड़ाहट में उन्होंने स्कूटर तेजी से दौड़ाया और हाईवे पर आ गए। इस बीच अचानक एक डंपर ने स्कूटर में टक्कर मार दी। हादसे में लैमविल की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में कोहराम मच गया

घटना के बाद भारी भीड़ जमा हो गई जबकि डंपर चालक कुछ दूरी पर ही डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिचितों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो केस दर्ज किया जाएगा।

गम में बदलीं क्रिसमस की खुशियां
लैमविल मसीह के साथ उनका परिवार भी शुक्रवार को क्रिसमस की खुशियां मना रहा था, लेकिन अचानक हुए हादसे में लैमविल की मौत के चलते सारी खुशियां गम में तब्दील हो गईं। क्रिसमस के दिन हुए हादसे से परिजन सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और आसपास के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें