फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में सामने आई चोटी काटने की पहली घटना, शहर में हड़कंप

Fri, 11 Aug 2017 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
choti cut
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में भी चोटी कटने की घटना सामने आई है। शहर के कौलागढ़ क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने ये दावा किया है। देहरादून में चोटी कटने का ये पहला मामला है। इसके बाद से शहर में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को यह मामला सामने आया। कौलागढ़ में 14 साल की आरजू जब सुबह‌ निंद से जागी तो उसके बाल कटे हुए मिले। पुं‌लिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं रुद्रपुर के जवाहर नगर में भी महिला गुलचंद की चोटी कटने की सूचना मिली है। चोटी कटने के बाद से गुलचंद बेहोश हैं। उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

व‌हीं कथित रूप से उत्तराखंड में भी चोटी कटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को भी रुद्रपुर जिले में 14 महिलाओं की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। इनमें रुद्रपुर में चार, काशीपुर में पांच, बाजपुर क्षेत्र में दो, गदरपुर, खटीमा और सितारगंज में एक-एक चोटी कटी है। गौर करने वाली बात यह है कि ग्राम गढ़ीनेगी निवासी ऊषा की पिछले 24 घंटे के भीतर तीसरी बार चोटी कट गई। 
विज्ञापन


रुद्रपुर के मोहल्ला विवेकनगर ट्रांजिट कैंप निवासी धर्मवीर के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह जब उसकी पत्नी रानी सोकर उठी तो उसके कटे हुए बाल बिस्तर पर पड़े थे, जिसे देख कर वह बेहोश हो गई। आजादनगर निवासी गजराज की बेटी सुमन के बाल भी बुधवार रात कट गए। उधर, राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी राजेंद्र की 15 वर्षीय पुत्री ममता बुधवार रात परिजनों के साथ सोयी थी। रात करीब 11 बजे जब वह उठी तो उसके कटे हुए बाल उसके बिस्तर पर पड़े थे। कृष्णा कॉलोनी निवासी सुनीता पत्नी पृथ्वीसिंह के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर वह नहा कर बाहर निकली तो चोटी कटकर जमीन पर गिर गई।

उधर, गदरपुर के गांव भैंसिया में बृहस्पतिवार दोपहर प्रेस करने के दौरान अंजना देवी पत्नी रवि कुमार की चुटिया कट गई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी तरह काशीपुर के लक्ष्मीपुर पट्टी, गढ़ीनेगी में सावित्री, रंजीत कौर और बटोई की पत्नी बसंती की भी चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। उधर खटीमा के उलधन-बिसौटा निवासी सोनिया देवी बृहस्पतिवार सुबह हैंडपंप पर बर्तन धो रही, तभी उसकी चोटी कट गई और वह बेहोश हो गई। वहीं सितारगंज के वार्ड संख्या पांच में बस ड्राइवर गुड्डू की पत्नी लक्ष्मी और सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी रजिया (25) रजिया और केलाखेड़ा वार्ड चार निवासी शब्बू की पत्नी मेहराज बेगम की भी चोटी कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें