डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, लेकिन स्कूलों में फॉगिंग और सुरक्षा के इंतजाम पूरे नहीं हैं। इस मामले का उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने महानिदेशक विद्यालय शिक्षा और महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।