फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे कमरे में सुट्टा लगा रहे थे बच्चे

Thu, 22 Aug 2013 11:41 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को नशे की गर्त में धकेल रहे देहरादून के हुक्का बारों पर पुलिस की नींद टूट गई। बुधवार की शाम पुलिस ने कारगी चौक स्थित हुक्का बार से नाबालिग बच्चों को खदेड़ा।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस एक्ट में हुक्का बार का चालान भी किया गया। पुलिस ने बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया और अगली बार पकड़े जाने पर पैरेंट्स को बुलाने का डर भी दिखाया।

अमर उजाला ने उठाया मुद्दा
अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद पुलिस एक्शन में नजर आई। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम को ही कारगी चौक पर स्थित हुक्का बार में छापा मारा।
विज्ञापन


वहां अंधेरे कमरों में पुलिस को कई बच्चे सुट्टा लगाते मिले। पुलिस को देखते ही बच्चों के होश उड़ गए। पुलिस ने हुक्का बार संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए उसका चालान कर दिया।

16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे
उसके बाद सभी बच्चों को बाहर बुलाया। इंस्पेक्टर पटेलनगर कोतवाली एमपी सैनी के अनुसार ज्यादातर बच्चों की उम्र 16 साल से कम थी।

लड़कियां भी सुट्टे की शौकीन
कम उम्र लड़के ही नहीं लड़कियां भी सुट्टे की शौकीन हैं। पुलिस को कारगी चौक स्थित हुक्का बार में कई किशोरियां भी मिली।

पुलिस को देखते ही उन्हें सांप सूंघ गया और कई रोने लगीं। कई ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को ही पुलिस के सामने फंसा दिया। आरोप लगाया कि ब्वॉयफ्रेंड रेस्टोरेंट का झांसा देकर उसे यहां लेकर आया था।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें