फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की अच्छाई और बुराई पर खुलकर बोले बच्चे

विज्ञापन
रायपुर रोड स्थित दून वर्ड स्कूल में अमर उजाला द्व‍ारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में बच्चो को याताय?
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सहस्त्रधारा क्रासिंग स्थित दून व्लर्ड स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बच्चों ने पुलिस की अच्छाई और बुराई को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा से खुलकर बात की। बच्चों ने न केवल ट्रैफिक नियमाें बल्कि साइबर क्राइम को लेकर अपनी जागरुकता का भी अहसास कराया। एएसपी ने यातायात नियमाें के पालन के साथ अभिभावकों और परिचितों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में मुख्य अतिथि ममता बोहरा ने यातायात नियमाें को लेकर चर्चा शुरू की तो एक के बाद एक छात्र-छात्राओं ने ट्रैफिक नियमाें को लेकर अपनी जानकारी साझा की। बच्चाें की जागरुकता से उत्साहित बोहरा कई बार मंच से उतरकर बच्चों के बीच पहुंचीं। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि बच्चे ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक हैं। उन्हाेंने बच्चाें से अभिभावकाें को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्हाेंने मोबाइल और सोशल साइट का इस्तेमाल करने वाले छात्र-छात्राआें से सतर्कता बरतने को कहा। कहा कि सोशल साइट पर जांचे परखे बिना कोई पोस्ट शेयर करना उन्हें अपराध का भागीदार बना सकती है।
इस दौरान दून वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने छात्र गोरिश ने रेस ड्राईविंग, स्टंट बाजी, गुरुप्रीत सिंह ने शहर में चंडीगढ़ से कम ट्रैफिक सिग्नल लाइट और यातायात दबाव का मुद्दा उठाया। छात्रा खुशी मलिक ने यातायात नियमाें का उल्लंघन करने वालों को लालचवश छोड़ने पर पुलिस पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य संतोष कोटियाल, एक्टिविटी को-ऑर्डिनेटर वंदना नारंग, कैलाश ध्यानी, रीना नेगी, रेवा विज, अनीता गौड़, आकांक्षा वर्मा, दीपक रावत और तनु रावत आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें