फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बच्चों ने दिखाया मां के प्रति निश्छल प्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून के विद्यालयों में मातृ दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने कविता और नाटक के माध्यम से मां के प्रति निश्छल प्रेम को दर्शाया।
विज्ञापन


शनिवार को द एनफील्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ओपी चुग ने कहा कि माता ही बच्चे की पहली गुरु होती है। हमें अपनी माता का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर ऊषा चौहान, रेखा चावला, पुनीता बडोनी, सोनिया चौहान, अनीता कंडवाल, बबीता जुयाल, जवाहर सिंह, सपना नेगी, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।
द्रोणा पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। अध्यापिका मंजीत ने मातृ दिवस क्यों मनाया जाता है, इसके बारे में बताया। छात्रों ने नाटक के माध्यम से मातृ प्रेम दिखाया। इस मौके पर शैलेंद्र थपलियाल, सुशील, दीपक, सोनाली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सेलाकुई स्थित जूनियर चैंप्स स्कूल में मातृ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने अपनी माताओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने नृत्य, कविता, और नाटक के माध्यम से मातृत्व के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को प्रकट किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या संगीता शर्मा, आकांक्षा, निशा, दीपा, अनुराधा, अनामिका, सीता देवी आदि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें