फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के बच्चों ने समाज में किया बदलाव: अरविंद पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर/सेलाकुई। अटल उत्कृष्ट विद्यालय सेलाकुई समेत जिले के 10 उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने वर्चुअल माध्यम से सेलाकुई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। उन्होंने गौरा देवी पर्यावरण जन जागरण पखवाड़ा के तहत स्कूल परिसर में नीम का पौधा भी रोपा। उन्होंने कहा कि कोरोना ने जिंदगी का मूल्य जानना सिखा दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान का संदेश है कि प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों में ऐसे संस्कार स्थापित होने चाहिए कि वे पौधे अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक समान पाठ्यक्रम लागू किया है। जिससे प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में समानता आएगी। उन्होंने इसे शिक्षकों और अधिकारियों का सामूहिक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि स्कूलों के बिना समाज का निर्माण संभव नहीं है। कहा कि हमेशा गरीबों के बच्चों ने ही समाज में बदलाव किया है। कहा नई शिक्षा नीति वक्त की मांग थी। केंद्र की भाजपा सरकार ने यह साहसिक कदम उठाया। उन्होंने कहा कि कक्षा एक से पांच तक बच्चों को मातृृृभाषा पढ़ाई जाएगी। कक्षा छह से इग्लिश मीडियम के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में आगे बढ़ने की बात कही, ताकि सरकारी स्कूूलों पर आम जनता का विश्वास बढ़े। कार्यक्रम को पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर, विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य शिक्षाधिकारी आशरानी पैन्यूली, बीईओ पंकज शर्मा, प्रधानाचार्य संजय जैन, इको कल्ब प्रभारी पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीआईसी कालसी बना अटल उत्कृष्टठ विद्यालय
कालसी। राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में आयोजित कार्यक्रम में के तहत विद्यालय को अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में मान्यता दी गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार का आभार जताया। खंड शिक्षा अधिकारी पूजा नेगी दानू ने अटल आदर्श विद्यालय की परिकल्पना तथा इसके महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य अतर सिंह चौहान ने विद्यालय की शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कनिष्ठ उप प्रमुख रितेश असवाल, सुदर्शन प्रसाद चमोली, संतोष कुमार, देवेंद्र चौहान, सुषमा खत्री, बीपी सकलानी आदि मौजूद रहे।
जौनसार बाबर जीआईसी साहिया का शुभारंभ
साहिया। जौनसार बाबर राजकीय इंटर कॉलेज साहिया का अटल आदर्श विद्यालय के रूप में शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने किया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज सहिया के प्रधानाचार्य राघवेन्द्र सिंह वर्मा, स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान, प्रधान नीलम सवई, रूपेश नाथ, आनंद सिंह तोमर शूरवीर सिंह बीरेंद्र लाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

अटल उत्कृष्ठ विद्यालय बना त्यूनी
त्यूनी। अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआईसी त्यूनी का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि के रूप में प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक चौहान ने किया। त्यूनी के साथ ही लाखामंडल को सीबीएससी की मान्यता मिली है। इस अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी चकराता पंकज शर्मा, लायकराम शर्मा, बलवीर चौहान, बॉबी चौहान, आदित्य पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें