ठिगनापन घटाने में सिक्किम सबसे आगे
ठिगनापन घटाने में सिक्किम अव्वल है। सिक्किम में घटाव दर 7.7 फीसदी है। यहां पांच साल के कम उम्र के 22.3 बच्चों में ठिगनापन है। मध्य प्रदेश में भी ठिगनापन घटाव की दर 7.7 फीसदी है लेकिन यहां 35 फीसदी बच्चे ठिगनापन के शिकार हैं। दूसरे नंबर पर राजस्थान है। यहां घटाव की दर 7.2 फीसदी है। यहां पांच साल से कम उम्र के 31.8 फीसदी बच्चे ठिगनापन के शिकार हैं।
ये भी पढ़ें...Dehradun: डेढ़ साल के बेटे की सांस टूट रही थी पर पिता की आस नहीं टूटी...18 किलोमीटर दौड़कर पहुंचाया अस्पताल
योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से मिली सफलता
प्रो. वर्तिका कहती हैं कि प्रदेश में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से सफलता मिल रही है। कुपोषित बच्चों को गोद लेने की योजना बेहतर साबित हुई है। इस योजना को प्रधानमंत्री कार्यालय में उपसचिव मंगेश घिल्डियाल ने रुद्रप्रयाग में डीएम रहते हुए शुरू किया था। इसके अलावा आंचल अमृत योजना, बाल पलाश योजना, महालक्ष्मी किट योजना व मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना भी महत्वपूर्ण साबित हुई हैं।