फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जान जोखिम में डालकर जर्जर भवन में पढ़ रहे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIनया भवन तैयार, पूरा भुगतान नहीं होने के कारण छात्रों के लिए नहीं खुल रहे दरवाजे
I
I

I
I18 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है भवन, करीब नौ लाख बकाया
I
Iराजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरानगर में करीब 18 लाख की लागत से नया भवन बनकर तैयार हो गया है, बावजूद नौनिहाल जान जोखिम में डालकर जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय में कई जगह दीवारों पर दरारें आ रही हैं। नए भवन के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ है।
I
I
I
Iसमग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2023-24 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरानगर में नया भवन बनना शुरू हुआ था और मार्च 2024 में बनकर तैयार हो गया था। विद्यालय भवन के लिए शासन से अभी केवल 9 लाख रुपये का ही भुगतान हो पाया है।
विज्ञापन

I
Iठेकेदार का करीब 9 लाख रुपये की धनराशि शेष रह गई है। भवन का पूरा भुगतान नहीं होने के कारण विद्यालय का लोकार्पण नहीं हो पा रहा है। इस विद्यालय में करीब 63 छात्र संख्या है। विद्यालय भवन जर्जर हो चुका है। फर्श पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बरसात में नौनिहाल जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
I
Iविद्यालय की प्रधानाचार्य मंजूल ने बताया कि विभाग की ओर से अभी नए भवन के निर्माण का पूरा भुगतान नहीं हुआ है। कुछ धनराशि बकाया है, जिसके कारण विद्यालय का लोकार्पण नहीं हुआ है। शेष राशि का भुगतान होने के बाद नए भवन का द्वार छात्रों के लिए खुल जाएगा।
विज्ञापन

I
I
I
I

I
Iसमग्र शिक्षा की ओर से अभी विद्यालय भवन का शेष भुगतान नहीं हुआ है। शेष धनराशि का भुगतान होने के बाद विद्यालय का लोकार्पण किया जाएगा। विभाग की ओर से इस विषय पर पत्राचार किया जा रहा है। - पीएल भारती, खंड शिक्षाधिकारी, डोईवालाI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें