फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रमुख वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. धीरज पांडे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व शेर दिवस पर प्रमुख वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. धीरज पांडे को एनके जोशी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया गया। सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की ओर से ग्राफिक ऐरा विवि में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन




देश के पहले भारतीय वन सेवा अधिकारी एनके जोशी की स्मृति में आयोजित इस समारोह में डॉ. धीरज पांडे को वन एवं वन्यजीवों के संवर्धन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए वर्ष 2023 का प्रतिष्ठित निर्मल जोशी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति में वन एवं वन्यजीवों का संरक्षण जीवन का अभिन्न अंग है। यहीं से वनों के संरक्षण का ऐतिहासिक आंदोलन चिपको और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत हुई। संरक्षण की सफलता का दूसरा पक्ष मानव एवं वन्यजीव संघर्ष के रूप में भी हमारे सामने आता है। हमारी सरकार इसके निवारण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए एक विशेष प्रकोष्ठ की भी स्थापना की गई है। उत्तराखंड ने पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम देते हुए उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक( जीईपी) की स्थापना की है। इस अवसर पर प्रख्यात पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद, मुखिया डॉ. धनंजय मोहन और डॉ. समीर सिन्हा और श्रीमती आशा जोशी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें