फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाल वैज्ञानिकों ने बनाए आकर्षक मॉडल

विज्ञापन
पीएम श्री आईआईपी में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान प्रस्तुति देते छात्र... स्क
विज्ञापन
देहरादून। केंद्रीय विद्यालय आईआईपी में बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इसमें केवि संगठन के 37 विद्यालयों के 120 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने सतत कृषि, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे सात अलग-अलग विषयों पर अपने मॉडल पेश किए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) के मुख्य वैज्ञानिक डाॅ. सनत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं हैं। इन्हें रोजमर्रा के जीवन में अपनाएं। अपने आसपास की समस्याओं को देखें और उन्हें हल करने के नए-नए तरीके खोजें। कभी किसी विचार को छोटा मत समझो, क्योंकि यही छोटे विचार कल बड़े नवाचार में बदलते हैं। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें