फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संस्थानों पर छापा: उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की टीम को मिली खामियां, बिना मान्यता के हो रहे थे संचालित

Sun, 06 Nov 2022 12:19 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की टीम ने करनपुर स्थित दुर्गा डिफेंस एकेडमी, करनपुर स्थित कैडेट डिफेंस एकेडमी, अमन विहार सहस्त्रधारा रोड स्थित कैडेट डिफेंस एकेडमी और करनपुर स्थित जीएस डिफेंस एकेडमी की जांच की तो कई खामियां सामने आई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कपरवाण की अगुवाई में टीम ने शनिवार को पांच डिफेंस एकेडमी संस्थानों पर छापा मारकर कई खामियां पकड़ीं। तमाम कोचिंग एकेडमी बिना मान्यता के संचालित मिले। कपरवाण ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। 

विज्ञापन


कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि ब्रिगेडियर डिफेंस एकेडमी, बंसल टावर करनपुर स्थित दुर्गा डिफेंस एकेडमी, करनपुर स्थित कैडेट डिफेंस एकेडमी, अमन विहार सहस्त्रधारा रोड स्थित कैडेट डिफेंस एकेडमी और करनपुर स्थित जीएस डिफेंस एकेडमी की जांच गई। कपरवाण के मुताबिक, सभी एकेडमी बिना मान्यता संचालित की जा रही थी। डिफेंस एकेडमी के नाम पर संचालक छात्रों से भारी फीस वसूल रहे हैं। बताया कि किसी भी एकेडमी में मानकों के अनुरूप प्रशिक्षकों की नियुक्ति नहीं मिली।

बताया कि छात्रों के लिए मुहैया कराए गए छात्रावासों की भी स्थिति खराब मिली। छात्रों के लिए चिकित्सकीय सुविधा भी मुहैया नहीं थी। कहा कि सरकार के स्तर से डिफेंस एकेडमी के लिए कोई नियमावली नहीं बनाने से भी संचालक मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बना ड्राफ्ट, विधानसभा में आएगा विधेयक, बड़े फैसलों की तैयारी
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि डिफेंस एकेडमी को कानून के दायरे में लाया जा सके, इसके लिए नियमावली प्रस्तावित है। जिस पर सरकार, शासन स्तर से विचार किया जा रहा है। बताया कि सभी एकेडमी के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजने के साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें