फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एआरटीओ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, चालान की राशि में गबन के आरोप में किया गया था गिरफ्तार

Sun, 06 Nov 2022 12:18 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सात सितंबर को परिवहन मुख्यालय में तैनात आनंद जायसवाल को पूछताछ के लिए विजिलेंस मुख्यालय बुलाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया था। जायसवाल पर चालान की दर से ज्यादा की वसूली और राजकोष में कम धनराशि जमा कर 29 लाख रुपये गबन करने का आरोप है।
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में तैनाती के दौरान चालान की राशि में गबन करने के आरोप में गिरफ्तार एआरटीओ आनंद जायसवाल के खिलाफ विजिलेंस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। विजिलेंस ने उन्हें जांच के बाद सात सितंबर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


विजिलेंस थाने में 18 मार्च 2017 को एआरटीओ आनंद कुमार जायसवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि हर्रावाला निवासी आनंद जायसवाल ने ऋषिकेश में तैनाती के दौरान वर्ष 2010 से 2015 के बीच राजस्व वसूली और प्रपत्रों में धोखाधड़ी करते हुए राजकोष में कम राजस्व जमा किया।

इसी साल सात सितंबर को परिवहन मुख्यालय में तैनात आनंद जायसवाल को पूछताछ के लिए विजिलेंस मुख्यालय बुलाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया था। जायसवाल पर चालान की दर से ज्यादा की वसूली और राजकोष में कम धनराशि जमा कर 29 लाख रुपये गबन करने का आरोप है।
विज्ञापन


इस मामले में शनिवार को विजिलेंस ने कोर्ट में करीब पांच हजार पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। विजिलेंस के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत चार्जशीट दाखिल की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें