फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून महिला अस्पताल में बच्चों की ओपीडी ठप

Fri, 18 Sep 2015 12:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों की कमी से दून महिला अस्पताल में पिछले एक माह से बच्चों की ओपीडी ठप है।
विज्ञापन


इसके कारण मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल प्रशासन यहां से मरीजों को जांच के लिए दून अस्पताल भेज रहा है। दून में जांच के बाद मरीजों को फिर दवा लेने के लिए महिला अस्पताल आना पड़ रहा है, जिससे उनकी खासी फजीहत हो रही है।

दून महिला अस्पताल में बच्चों का उपचार कराने के लिए पहुंच रहे लोगों को जांच के लिए दून अस्पताल जाना पड़ रहा है। यहां भीड़ के बीच बच्चों की जांच कराने के बाद उन्हें दवा लेने के लिए वापस महिला अस्पताल आना पड़ता है। दो-दो बार अस्पतालों के चक्कर काटने में मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


दरअसल, दून महिला अस्पताल में इन दिनों डॉक्टरों की खासी कमी बनी है। दून महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. मीनाक्षी जोशी ने बताया अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को जांच के लिए दून भेजना पड़ रहा है। इस संबंध में विभाग को सूचित किया गया है।

इसलिए हुई दिक्कत
दून महिला अस्पताल में पहले बच्चों के छह डॉक्टर तैनात थे, जिनमें से एक ओपीडी और पांच एसएनसीयू वार्ड में ड्यूटी करते थे। संविदा पर तैनात डॉ. स्नेहा गुप्ता और डॉ. सीमा ने अस्पताल छोड़ दिया।

इसके बाद एसएनसीयू में तीन ही डॉक्टर शेष रह गए हैं। अस्पताल में अब केवल दो बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। डॉक्टरों की कमी को देखते हुए कुछ दिन पूर्व डॉ. वीके भट्ट को अस्पताल में तैनाती दी गई, लेकिन उन्होंने बृहस्पतिवार को लिखित में एसएनसीयू वार्ड में काम करने में असमर्थता जता दी।

लेबर रूम में भी अल्ट्रासाउंड
दून महिला अस्पताल के लेबर रूम में भर्ती महिलाओं को अब अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर नहीं जाना होगा। महिलाओं की सुविधा को देखते हुए अस्पताल ने लेबर रूम में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई है। इस मशीन के लगने के बाद डिलीवरी से ठीक पहले या उस दौरान होने वाली छोटी-मोटी समस्याओं का आसानी से समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि कई बार डिलीवरी के दौरान बच्चे की धड़कन असामान्य होने या अन्य किसी कारण से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। तब मरीज को अल्ट्रासाउंड के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में इस मशीन के लगने से उन्हें खासा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें