फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार में 'नवाब' बने बैठे थे बच्चे

Fri, 27 Sep 2013 11:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गए तो थे ट्यूशन पढ़ने, लेकिन रास्ते में हुक्के का शौक फरमाने लगे। जब पुलिस ने पकड़ा तो लगे कसम खाने लगे कि ‘अंकल, बस एक बार छोड़ दो, फिर कभी आपको यहां नहीं दिखाई दूंगा’।
विज्ञापन


असल में चकराता रोड स्थित कुकरेजा बार में संचालित किया जा रहा हुक्का बार में पुलिस ने शुक्रवार शाम को छापा मारा। छापे में सात नाबालिग बच्चे हुक्का पीते हुए मिले तो पुलिस ने बार का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।

बच्चे धुंआ उड़ाते हुए दिख रहे
वहीं सातों बच्चों के अभिभावकों को मौके पर ही बुलाया और उनके लाडलों के हाल से उन्हें मुखातिब कराया। पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि शहर के कई हुक्का बार में बच्चे धुंआ उड़ाते हुए दिख रहे है।
विज्ञापन


पुलिस देखकर होश उड़े
शुक्रवार शाम को सीओ सिटी हरीश चंद्र सती के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कुकरेजा बार में छापा मारा। छापे के दौरान बार में अफरातफरी मच गई। बार के एक हिस्से में संचालित हुक्का बार में सात बच्चे ऐश फरमाते हुए मिले।

पकड़े गए बच्चों में तीन नाबालिक किशोरियां भी थी। पुलिस को देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर सभी के अभिभावकों को वहां पर बुलाया गया। अभिभावकों ने पुलिस को बताया कि बच्चे घर से ट्यूशन का बहाना करके निकले थे। सीओ सिटी सती ने बताया बार के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें