फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पिता की कार के पहिये के नीचे दबने से मासूम की हुई मौत, दर्दनाक घटना से परिवार में मचा कोहराम

Wed, 14 Jan 2026 10:47 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, झबरेड़ा (देहरादून)

सार

झबरेड़ा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिता की कार के पहिए के नीचे दबकर बेटे की मौत हो गई। बेटा घर का दरवाजा खोलकर अचानक बाहर आ गया और कार के पीछे खड़ा हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता की कार के पहिए के नीचे दबकर चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा निवासी रवि कुमार किराए पर कार चलाता है। शाम के समय वह कार को घर के आंगन में बैक कर खड़ी कर रहा था।

विज्ञापन





ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: प्रदेश में दो दिन बाद बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
विज्ञापन


इसी दौरान उसका चार वर्षीय बेटा घर का दरवाजा खोलकर अचानक बाहर आ गया और कार के पीछे खड़ा हो गया। इसकी जानकारी उसके पिता को नहीं थी और वह जब उसने कार पीछे की तो बच्चा पहिए के नीचे दब गया। चीख सुनते ही कार आगे कर जब तक उसे नीचे से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम बच्चे की मौत से घर में हाहाकार मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें