फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ-केदारनाथ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव, बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश

Sun, 05 May 2019 06:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
केदारनाथ पहुंचे मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने रविवार को अधिकारियों के साथ बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचकर वहां यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने केदारनाथ मंदिर के पीछे मंदाकिनी नदी किनारे बनाई गई ध्यान गुफा में जरूरी व्यवस्थाएं जुटाने और प्रशासन व विभागों को पैदल मार्ग एवं धाम में यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


 मुख्य सचिव हेलीकॉप्टर से सुबह साढ़े आठ बजे केदारनाथ पहुंचने के बाद सबसे पहले ध्यान गुफा पहुंचे। उन्होंने गुफा में जरूरी इंतजाम करने को कहा, जिससे यात्राकाल में अधिकाधिक श्रद्धालु ध्यान गुफा पहुंचे सके। इसके बाद मुख्य सचिव ने मंदिर परिसर में पहुंचकर यात्रा तैयारियों का जायजा लिया।

इसके बाद वे राजकीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने कपाट खुलने से पूर्व ही अस्पताल का संचालन कर सभी जरूरी दवा और उपकरण रखने को कहा, ताकि आपात स्थिति में जरूरतमंद को उचित इलाज मिल सके। गढ़वाल मंडल विकास निगम को मुख्य सचिव ने धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त भोजन और रात्रि प्रवास के लिए पर्याप्त टेंट लगाने के निर्देश दिए, साथ ही खाद्य पदार्थों व पके भोजन की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कहा कि यात्रियों को पड़ावों और धाम में अच्छा भोजन मिले और रात्रि विश्राम के लिए पर्याप्त जगह का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही ठंड से बचने के लिए अलाव व अन्य संसाधनों की बात भी कही। मुख्य सचिव ने पूरे यात्राकाल में पैदल मार्ग से धाम तक बिजली, पानी और संचार सेवा को दुरुस्त कर नियमित सप्लाई बनाए रखने को कहा।

विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने मुख्य सचिव को गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्राकाल के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही बर्फ से अति प्रभावित स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, आपदा सचिव अमित नेगी, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, डीआईजी अजय रौतेला, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मुख्य सचिव ने बदीनाथ धाम में मंदिर परिसर, तत्पकुंड और आस्था पथ का निरीक्षण किया। उच्च अधिकारियों ने जिला प्रशासन को यात्रा से पहले व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने धाम में सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए पुलिस अधीक्षक को यात्रा शुरू होने से पहले धाम में जवानों की तैनाती करने और यात्रा पड़ावों के थाना, चौकियों को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

इस मौके पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, एसडीएम वैभव गुप्ता, सीएमओ डा. एके डिमरी, बीकेटीसी के सहायक अभियंता विपिन तिवारी के साथ ही सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें