राधिका झा (अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री): केंद्र सरकार से समन्वय, प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों का क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण, मुख्यमंत्री द्वारा ली जाने वाली विभागीय एवं जनपदीय बैठकों का एजेंडा व कार्यवृत्त तैयार करना, सीएम मॉनिटरिंग डेशबोर्ड, उद्यान, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, अवस्थापना विकास, परिवहन, उद्योग, पर्यटन, संस्कृति, वित्त, वाणिज्यकर, स्टाम्प एवं निबंधन, मनोरंजन कर तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन, जनसेवा एवं प्रशासनिक सुधार
प्रदीप सिंह रावत, (अपर सचिव मुख्यमंत्री): मुख्यमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, भाजपा के घोषणा पत्र का क्रियान्वयन, सीएम के विधानसभा क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा और अनुश्रवण, मुख्यमंत्री तथा अपर सचिव, सचिव मुख्यमंत्री द्वारा संदर्भित प्रकरण, मुख्यमंत्री को संबोधित महत्वपूर्ण व गोपनीय डाक का निस्तारण, मुख्य सचिवालय के प्रशासनिक नियंत्रण एवं तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सेवा संबंधी प्रकरण डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट (अपर सचिव मुख्यमंत्री) : राजकीय विभागों की कार्य योजनाएं एवं मुख्यमंत्री के निर्णयों का क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण, सीएम की बैठकें व प्रस्तुतीकरण एवं बैक ग्राउंड नोट तैयार करना, मंत्रियों, सांसदों विधायकों व अन्य प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री को प्राप्त होने वाले पत्रों पर कार्यवाही व मानीटरिंग, मुख्यमंत्री व अपर मुख्य सचिव, सचिव मुख्यमंत्री के संदर्भित प्रकरण, आरडब्ल्यूडी क्षेत्र विकास, ग्रामीण सड़कें, कारागार, ड्रेनेज, चिकित्सा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सामान्य प्रशासन, प्रोटोकाल, शिकायत, बाल विकास, समाज कल्याण, महिला कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, विकलांग कल्याण, खेल एवं युवा कल्याण, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास
अपर सचिव प्रदीप रावत अपर मुख्य सचिव को, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट सचिव अमित सिंह नेगी को पत्रावलियां संदर्भित करेंगे। अपर मुख्य सचिव, सचिव की पत्रावलियां सीधे मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करेंगे। जिन विभागों का काम विभागीय प्रमुख की स्थिति में मुख्यमंत्री के साथ तैनात अपर मुख्य सचिव, सचिव, प्रभारी सचिव देख रहे हैं, उन विभा्गों की विभागीय मंत्री मौजूदगी में पत्रावलियां मुख्यमंत्री को सीधे अपर मुख्य सचिव व सचिव प्रस्तुत करेंगे।
ये होंगे लिंक अधिकारी
अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को परस्पर लिंक अधिकारी बनाया गया है। सचिव अमित सिंह नेगी और राधिका झा को, अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत व मेहरबान सिंह भी परस्पर एक-दूसरे के लिंक अधिकारी होंगे। जो विषय कार्य विभाजन में शामिल नहीं हैं, उन्हें अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश समय-समय पर अधिकारियों को आवंटित करेंगे।