फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं सीएम धामी: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने

Fri, 08 Apr 2022 09:43 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिछले दिनों मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार धामी जब चंपावत विधानसभा के राजनीतिक दौरे पर गए तो उनके वहां से उपचुनाव लड़ने की कयासबाजी ने जोर पकड़ा। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक  वीडियो के बाद नए कयास लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे, बेशक अभी यह तय नहीं है, लेकिन सियासी हलकों में उनके कैंट सीट से चुनाव लड़ने की संभावना से जुड़ी चर्चाएं गरमाने लगी हैं। मुख्यमंत्री को छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है, इसके लिए उन्हें उपचुनाव लड़ना है। करीब छह विधायक अभी तक उनके लिए अपनी सीट खाली करने का एलान कर चुके हैं।

विज्ञापन

उपचुनाव के लिए उन्हें ऐसी विधानसभा सीट की तलाश है, जिसपर चुनाव लड़ना सहज हो।  पिछले दिनों मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार धामी जब चंपावत विधानसभा के राजनीतिक दौरे पर गए तो उनके वहां से उपचुनाव लड़ने की कयासबाजी ने जोर पकड़ा।

 

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके जरिये चर्चा हो रही है मुख्यमंत्री देहरादून कैंट विधानसभा से भी ताल ठोक सकते हैं। यह वीडियो विधानसभा चुनाव के प्रचार के समय का है। मुख्यमंत्री कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

 

विज्ञापन

वीडियो में मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि जब से उत्तराखंड बना है, वह कैंट विधानसभा क्षेत्र में रह रहे हैं। वह यमुना कालोनी में वास कर रहे हैं। इस वीडियो में कही गई बातों के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। सियासी हलकों में चर्चाएं गरमा रही हैं कि मुख्यमंत्री जिन विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं, उनमें से एक कैंट भी हो सकती है। करीब छह विधायक अभी तक उनके लिए अपनी सीट खाली करने का एलान कर चुके हैं। इनमें चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी भी हैं।
 
ये भी पढ़ें...महिला ने तबाह की जिंदगी: एड्स संक्रमित चाची ने नाबालिग भतीजे से बनाए संबंध, खौफनाक साजिश से परिजनों में इस बात का डर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें