देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा विकासखंड में सर्वाेदय इंटर कॉलेज में चार कक्षों के निर्माण के लिए 94.30 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 56.58 लाख व बागेश्वर जिला में नशामुक्ति केंद्र की स्थापना के लिए 4.97 करोड़ की योजना स्वीकृत दी है।
मुख्यमंत्री ने पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत हरिद्वार में यूनिटी मॉल के लिए केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत 136 करोड़ के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में द्वितीय किश्त के रूप में अवशेष 68 करोड़ की धनराशि जारी करने की स्वीकृति दी है। ब्यूरो