फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने गोवा अग्निकांड में प्रदेश के कुछ लोगों के प्रभावित होने की संभावना पर ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से दूरभाष पर बात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में उत्तराखंड के कुछ लोगों के प्रभावित होने की संभावना पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से दूरभाष पर बात कर जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने घटना को गंभीरता से लेते हुए गोवा सरकार से अनुरोध किया है कि यदि किसी भी प्रभावित व्यक्ति की पहचान उत्तराखंड निवासी के रूप में होती है, तो उनके परिजनों से तुरंत संपर्क स्थापित किया जाए। विशेष रूप से पहचान, उपचार, सहायता राशि व अन्य औपचारिकताओं को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। गोवा के मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी प्रभावितों को आवश्यक चिकित्सा एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के सभी संबंधित विभागों को घटना पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। यदि राज्य के किसी नागरिक के प्रभावित होने की पुष्टि होती है तो परिजनों को हर आवश्यक सहायता, चिकित्सा, कानूनी, परामर्श व अन्य किसी भी प्रकार सहायता प्रदान की जाए। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूर्ण संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें