फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों, विशेषकर पूर्वांचल समाज के लोगों को छठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छठ पूजा को भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व बताया।
विज्ञापन


धामी ने कहा कि यह पर्व भगवान सूर्य की उपासना और छठी मइया की अराधना को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों को प्रकृति के संरक्षण, अनुशासन, संयम और समर्पण का संदेश देता है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को भी प्रगाढ़ बनाता है।

मुख्यमंत्री ने छठ पूजा को देश की विविधतापूर्ण संस्कृति की सुंदरता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें