इधर चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायु सेना की सिग्नल कोर के अधिकारी एवं जवानों ने बीते एक पखवाड़े से डेरा डाला हुआ था। इस दौरान हवाई पट्टी पर एएन-32 विमान की लैडिंग एवं उड़ान का सफल परीक्षण किया गया। शनिवार को एयर मार्शल सिन्हा को लेकर चिन्यालीसौड़ पहुंचे एएन-32 विमान में सवार होकर वायु सेना का स्टाफ लौट गया।
जिले की ओर से भारत-चीन सीमा स्थित अग्रिम चौकियों पर आजकल सेना का युद्धाभ्यास चल रहा है। बीते माह सीमावर्ती नेलांग घाटी में आईटीबीपी की एक्सरसाइज हुई थी। सितंबर आखिरी हफ्ते से यहां सेना के वाहनों एवं बख्तरबंद हथियारों की मूवमेंट चल रही है।
अक्तूबर प्रथम सप्ताह में बोफोर्स तोप भी सीमावर्ती चौकियों तक ले जायी गईं। अब जवानों एवं हथियारों को लेकर सेना के वाहन लौटने लगे हैं। राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण सेना के अधिकारी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।