'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
जेएनयू के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद देश के कई हिस्सों में दीपिका पादुकोण की फिल्म का विरोध भले ही हो रहा हो, लेकिन दून में इसका असर नहीं दिख रहा है। कई जगहों से फिल्म छपाक की बुकिंग वापस होने की खबरें भी हैं।
मगर, देहरादून के सिनेमाघरों में ऐसी कोई स्थिति सामने नहीं आई है। ज्यादातर सिनेमा और मल्टीप्लेक्स में छपाक की बुकिंग औसत से अधिक चल रही है। बुकिंग वापसी की किसी संचालक ने पुष्टि नहीं की है। अभी तक अधिकांश सिनेमा घरों और मल्टीप्लेक्स में छपाक फिल्म की अन्य फिल्मों की भांति बुकिंग चल रही है। टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग जारी है।