केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 28 मार्च को राजधानी देहरादून में कोई भी केमिस्ट स्टोर नहीं खुलेगा।
पढ़ें, दून की बेटी बनी गढ़वाल यूनिवर्सिटी की टॉपर
बुधवार को डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एसोसिएशन ने यह ऐलान किया। एसोसिएशन जिला अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा ने बताया कि सरकार ने दवा व्यवसायियों पर शेड्यूल एच-1 लागू कर रखा है।
पढ़ें, यहां चुनौतियों के चक्र में फंसी है कांग्रेस और BJP
इसके तहत जीवन रक्षक दवाएं खरीदने और बेचने का पूरा विवरण रखना जरूरी है। इस कारण बाजार से दवा की सुगम उपलब्धता पर असर पड़ेगा, जिसका सीधा नुकसान मरीजों को होगा। उन्होंने बताया कि यह हड़ताल पूरे देश में होगी।