उत्तराखंड के रुद्रपुर में किच्छा थाना क्षेत्र के किशोर पर उसके रिश्तेदार ने केमिकल डालकर झुलसा दिया। रिश्तेदार के कहने पर करीब 15 दिन तक किशोर के परिजन इसे माता का प्रकोप मानते रहे।
मंगलवार को मामले का खुलासा होने पर किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम भंगा पुलभट्टा किच्छा निवासी राजू का 14 वर्षीय बेटा नोनी भंगा जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह का छात्र है।
राजू के अनुसार कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में रहने वाले उसके एक रिश्तेदार का मोबाइल चोरी हो गया था। रिश्तेदार को नोनी पर फोन चोरी का शक हुआ। करीब 15 दिन पूर्व रिश्तेदार ने अपने दो मित्रों के साथ स्कूल से घर लौट रहे नोनी को पकड़ लिया और एक गन्ने के खेत में ले गया।