IIसाइबर ठग ने पुलिस अफसर बनकर पीड़ित को किया व्हाट्सएप कॉल, 12 लाख रुपये मांगे
I
I I
Iश्रीनगर में पढ़ने वाले बेटे के रोने की फर्जी आवाज भी सुनाई
I
Iसाइबर ठगों ने खुद का एसआईटी अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे उसके बेटे को गिरफ्तार करने और भविष्य खराब करने का डर दिखाया। ठगों ने व्यक्ति को फोन पर पुलिस थाने का दृश्य और बेटे के रोने की आवाज भी सुनाई और 12 लाख रुपये की मांग की। शिकायत के बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iथाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि वीरेंद्र प्रसाद उनियाल निवासी अपर बद्रीश कालोनी लेन नंबर तीन ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि 27 जनवरी को उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले खुद को साइबर थाने व एसआईटी का अधिकारी बताया। कहा कि उनके बेटे ऋषभ उनियाल जो श्रीनगर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, उसे हॉस्टल से रूममेट के साथ गिरफ्तार किया है। पीड़ित के मुताबिक कॉल के समय फोन करने वाले ने पुलिस थाने जैसा दृश्य भी दिखाया और उसके पुत्र के रोने की आवाज और मारपीट, धमकाने की आवाजें भी सुनाई।
I
I
I
Iआरोपी ने फोन काटने पर बेटे के साथ मारपीट और भविष्य खराब करने की धमकी दी। जिससे वह डर गया। इसके बाद आरोपी ने उससे बेटे को छोड़ने की एवज में 12 लाख रुपये की मांग की। किसी अन्य को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। तकाजा करने पर वह छह लाख रुपये में मान गया। तीन लाख 40 हजार रुपये उसके बताए खाते में डाल दिए। जब उसने बेटे को फोन कर बात की तो पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I