फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 11 फरवरी से आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iडाकपत्थर स्थित निरीक्षण भवन हुई बैठक में लिया गया निर्णयI
विज्ञापन


डाकपत्थर स्थित निरीक्षण भवन में बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बैठक आयोजित की गई। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गडोही ने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तीय भार बढ़ने की बात कहकर पुरानी पेंशन बहाल करने से पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन




बताया कि पश्चिम बंगाल में अब भी पुरानी पेंशन जारी है। पश्चिम बंगाल में न ही वित्त भार बढ़ा है और न ही संकट की स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों में भी पुरानी पेंशन बहाली की तैयारी की जा रही है। कहा कि जब विधायकों को पुरानी पेंशन मिल रही है तो केवल कर्मचारियों के साथ ही सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी से आंदोलन शुरू होगा और लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान मुकेश बहुगुणा, संदीप राठौर, सुशील डोभाल, मुनीश बावरा, प्रीतम तोमर, पिंकी तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें