फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: गैराज संचालक से वाहन बेचने का सौदा कर ठग लिए 17 लाख रुपये, शातिर ने इस तरह उठाया फायदा

Thu, 23 Mar 2023 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जनरल विंग निवासी सहजप्रीत कौर अपनी गाड़ियां ठीक कराने आता था। उसने कहा कि उसकी मां तेजेंद्र कौर के नाम पर एक बुलेट, एक ऑल्टो, एक क्रेटा और एक आई-20 कार है। जिन्हें वह बेच रहे हैं। चारों वाहनों को जिशान को बेचने के लिए 17.50 लाख रुपये में डील की। पीड़ित ने 17 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैराज संचालक से वाहन बेचने का सौदा कर 17 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत के आधार पर प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत जिशान अली निवासी लोहियानगर, माजरा ने की है। वह प्रेमनगर बाजार में पेट्रोल पंप के पास मोटर रिपेयरिंग की दुकान चलाता है।

विज्ञापन


वहां जनरल विंग निवासी सहजप्रीत कौर अपनी गाड़ियां ठीक कराने आता था। उसने कहा कि उसकी मां तेजेंद्र कौर के नाम पर एक बुलेट, एक ऑल्टो, एक क्रेटा और एक आई-20 कार है। जिन्हें वह बेच रहे हैं। चारों वाहनों को जिशान को बेचने के लिए 17.50 लाख रुपये में डील की। पीड़ित ने 17 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पूर्णागिरी धाम में बड़ा हादसा, कई लोगों को कुचलता हुआ चला गया वाहन, पांच लोगों की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद न तो उनकी रकम वापस लौटाई गई और न ही वाहन देकर उनका पंजीकरण कराया गया। मामले में पुलिस ने सहजप्रीत कौर, तेजेंद्र कौर और सहजप्रीत के पिता जसपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें