II
- शिकायत के बाद राजपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
I
I
साइबर ठग ने खुद को कुरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर पता सही करने के नाम पर एक व्यक्ति से 99 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iथाना राजपुर में दर्ज शिकायत में पीड़ित विजय कुमार निवासी राजपुर रोड जाखन ने बताया कि उनका कुरियर अमृतसर से अमृतसरी प्लेट्स से ब्लू डार्क के माध्यम से भेजा गया। इसके कुछ दिन बाद उन्हें सूचना मिली कि उनका पता गलत है। इसकी शिकायत कुरियर कंपनी से की तो एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह कंपनी का कर्मचारी है। इसके बाद उसने उसे व्हाट्सएप पर एक कस्टमर सपोर्ट एप फाइल भेजी।
I
Iकहा कि इसे भर कर पांच रुपये ट्रांसफर कर दो। बताया कि अगले दिन कुरियर मिल जाएगा। इसके बाद उन्होंने फाइल खोलकर भर दिया। अगले दिन उनका कुरियर घर पहुंच गया। लेकिन दो दिन बाद उनके एकाउंट से 99999 रुपये निकालने का मैसेज प्राप्त हुआ। थाना राजपुर प्रभारी जितेंद्र चौहान ने बताया कि शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I