युवती के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई
उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो युवती के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई। लोकेशन के आधार पर पुलिस कौलागढ़ क्षेत्र में एक हाईटेंशन लाइन के टावर तक पहुंची। यहां युवती का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान नागेंद्र मैंदोला ने अपनी बेटी आकांक्षा के रूप में की। युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने टीमें बनाकर जांच शुरू की।
पूछताछ हुई तो सारी कहानी खुल गई
पता चला कि उसके मोबाइल पर एक नंबर से 60 से 70 बार कॉल आई है। इस नंबर से कई दिनों तक कॉल आई। यह नंबर पपेंद्र सिंह निवासी मौगी, कैंपटी, जिला टिहरी गढ़वाल का निकला। पता चला कि वह आर्मी के कोर ऑफ सिग्नल जयपुर में तैनात है और इन दिनों छुट्टी पर आया है। पुलिस ने तत्काल उसे टिहरी पहुंचकर हिरासत में ले लिया। उससे थाने लाकर पूछताछ हुई तो सारी कहानी खुल गई। उन्होंने बताया कि मुकदमे को अब आत्महत्या के लिए उकसाने में तरमीम कर दिया गया है।
तीन घंटे साथ रहे दोनों
राजपुर रोड पर एक होटल में तीन घंटे दोनों साथ रहे। यहां उसने आकांक्षा से कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता है। न ही इसके बाद मिलने आएगा। अब सब खत्म हो गया। इसके बाद उसने बिंदाल पुल के पास आकांक्षा को छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, यहां से वह नहीं गई बल्कि टावर पर चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी।