फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी दवा का दर्द कम, यहां मिलेगी सस्ती दवा

Fri, 24 Jul 2015 12:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगी दवाओं के दर्द से अब लोगों को कुछ राहत मिलेगी। देहरादून की चकराता रोड स्थित ‘अफोर्डेबल मेडिकल स्टोर’ में दवाइयां 50 से 80 फीसदी सस्ती होंगी। इस स्टोर का उद्घाटन गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया।
विज्ञापन


अफोर्डेबल मेडिकल स्टोर के उद्घाटन अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री नेगी ने कहा कि ऐसे स्टोर न केवल गरीबों के लिए बल्कि आम लोगों के लिए भी काफी राहत भरे होंगे। उन्होंने कहा कि शहर में ऐसे और स्टोर खुलने चाहिए। स्टोर के संचालक रजनीश गोयल ने दावा किया कि स्टोर में दवाइयां 50 से 80 फीसदी तक सस्ती होंगी। स्टोर में हर बीमारी की दवा उपलब्ध होगी।
 
कहा कि किसी भी सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर की लिखी दवाएं यहां मिलेंगी। अगर लिखी दवाई नहीं भी होगी तो उसी दवाई का विकल्प (साल्ट) उपलब्ध होगा। बताया कि सुबह साढ़े नौ से 10 बजे तक हर दिन गरीबों को दवाएं निशुल्क दी जाएंगी। कहा कि वे ये काम सेवाभाव से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें