फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फसल बीमा के नाम पर सीएचसी संचालक ने हजारों रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक किसान ने पुलिस को दी तहरीर, आरोपी हुआ फरार
विज्ञापन


- किसानों ने रकम वापस न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
त्यूणी। फसल बीमा करवाने के नाम पर सीएचसी संचालक ने किसानों से हजारों रुपये ठग लिए। घटना के बाद से सीएचसी संचालक फरार चल रहा है। एक किसान ने पुलिस को सीएचसी संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सारनी के निवासी जयपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 14 जनवरी 2024 को सीएचसी सेंटर पर जाकर अपना फसल का बीमा करवाने के लिए 40 हजार रुपये जमा किए थे। लेकिन, जब बाद में जांच की गई तो पता चला कि उनके खाते से केवल 450 रुपये का बीमा हुआ है। जबकि, शेष 35,950 गायब थे। बताया कि अन्य किसानों से भी सीएचसी संचालक ने बीमे के नाम पर रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि ठगी के खुलासे के बाद से सीएचसी संचालक फरार चल रहा है। वहीं, अन्य किसानों ने भी कहा अगर उनकी रकम वापस नहीं मिलती है तो आंदोलन किया जाएगा। थाना प्रभारी आशीष रवियान ने बताया कि शिकायत मिली है। अन्य किसानों से ठगी को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि प्राथमिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें