फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी

Sat, 11 Apr 2026 01:35 PM IST
Renu Saklani ऋषभ चौहान,संवाद न्यूज एजेंसी, सिडकुल (हरिद्वार)

सार

परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को हरी झंडी दी। चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षित परिवहन और सुगम यात्रा को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने अब तक जिले के 600 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी कर दिए हैं। इन वाहनों को तकनीकी जांच और मानकों पर खरा उतरने के बाद यात्रा मार्ग पर चलने के लिए अधिकृत किया गया है।

गौरतलब है कि 31 मार्च को परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने ग्रीन कार्ड का शुभारंभ किया था। दस दिनों के भीतर विभाग की ओर से 600 ग्रीन कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यात्रा सीजन शुरू होने से पहले ही जिले के वाहन स्वामियों ने ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। विभाग ने वाहनों की फिटनेस, ब्रेक, लाइट और अन्य सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की गई।

पार्किंग व्यवस्था पर भी चर्चा 

विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए केवल उन्हीं वाहनों को अनुमति दी जा रही है जो पहाड़ी रास्तों के अनुकूल हैं। प्रारंभिक चरण में जिले के 600 छोटे-बड़े वाहनों को यात्रा के लिए फिट पाया गया है। सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र और प्रदूषण मानकों की जांच अनिवार्य की गई है। यात्रा पर जाने वाले वाहनों के लिए रूट और पार्किंग व्यवस्था पर भी चर्चा की जा रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अमरनाथ यात्रा की तरह होगी चारधाम यात्रियों की निगरानी, कितने यात्री कहां पर,प्रशासन को रहेगा पता

आने वाले दिनों में आवेदनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिसके लिए अतिरिक्त काउंटरों और जांच टीमों को तैनात किया गया है। विभाग का लक्ष्य है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी पात्र वाहनों को समय पर ग्रीन कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएं ताकि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। - निखिल शर्मा, एआरटीओ, हरिद्वार

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें