चालक को मिलता है आराम, यात्रा होती है सुरक्षित और आसान
नियमानुसार दो धामों की यात्रा के लिए पांच दिन, तीन धामों की यात्रा लिए सात दिन और चार धामों की यात्रा के लिए नौ दिन निर्धारित किए गए हैं। यात्रा का निर्धारित दिन पूर होने के अगले दिन नया ट्रिप कार्ड बनता है। ऐसे में चालक को एक दिन का आराम मिल जाता है। चालक को पर्याप्त आराम मिलने से दुर्घटना की आशंका भी कम होती है।
ट्रिप कार्ड में निर्धारित तिथि पर ही यात्रा शुरू करनी पड़ती है। इससे वाहन की निगरानी में आसानी होती है। ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड से यात्रियों को सुलभ और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलती है। निर्धारित तिथि से पहले यात्रा शुरू करने के कारण यात्रियों को असुविधा होती है। यात्रियों से अपील है कि ट्रिप कार्ड में तय तिथि पर ही यात्रा शुरू करें। - मनीष तिवारी, एआरटीओ, प्रशासन, विकासनगर