अब मॉक ड्रिल गोपनीय होगी
सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा का कहना है कि अभी जो मॉक ड्रिल की गई है, उसका मकसद राज्य और केंद्र की सभी संस्थानों को एकजुटता के साथ काम करने की तैयारी था। अब चूंकि आपदा में राहत, बचाव कार्यों को लेकर प्रक्रिया तैयार हो चुकी है। इसलिए इसके बाद जो भी मॉक ड्रिल होगी, वह बिना पूर्व सूचना दिए होगी। डॉ. सिन्हा ने बताया कि सभी जिलों को निर्देश जारी किए जाएंगे।
चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई हैं। चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यात्रा शुरू होने से पूर्व मॉक ड्रिल की गई है। इससे आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न संस्थानों के बीच समन्वय बढ़ेगा। सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा की जा रही है। यात्रा से पूर्व सभी तैयारियां पुख्ता करने को कहा गया है। किसी भी स्तर पर चूक बर्दाश्त नहीं होगी।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री