फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: बीकेटीसी अध्यक्ष विश्राम गृहों में परखेंगे व्यवस्थाएं, डोली के साथ पैदल जाएंगे केदारनाथ

Sun, 19 Apr 2026 10:06 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सोमवार 20 अप्रैल को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी यात्रा मार्ग स्थित मंदिर समिति के विश्रामगृहों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी यात्रा मार्ग पर समिति के विश्राम गृहों की व्यवस्था परखेंगे। सोमवार को गौरीकुंड जाते समय विश्राम गृहों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा 21 अप्रैल को गौरीकुंड से बाबा केदार की डोली के साथ पैदल केदारनाथ धाम पहुंचेंगे।

विज्ञापन


Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नासिक के तीर्थयात्री की मौत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी
विज्ञापन


बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि सोमवार 20 अप्रैल को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी यात्रा मार्ग स्थित मंदिर समिति के विश्रामगृहों का निरीक्षण करेंगे। 21 अप्रैल को गौरीकुड पहुंचकर भगवान की पंचमुखी चल विग्रह डोली के साथ केदारनाथ प्रस्थान करेंगे और कपाटोत्सव कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद 22 अप्रैल को बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें