फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Garhwal: चारधाम यात्रा पर आए कर्नाटक के यात्री की मौत, सीने में दर्द होने पर अस्पताल में थे भर्ती

Thu, 22 May 2025 10:47 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कंडीसौड़ (टिहरी)।

सार

हार्ट अटैक से कर्नाटक के बेंगलुरु निवासी यात्री की मौत हो गई। यात्री अपने दोस्तों के साथ चारधाम यात्रा पर पहुंचा था।
विज्ञापन
गंगोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा पर आए कर्नाटक बेंगलुरु  निवासी यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यात्री सी पी रमेश पुत्र चन्द्र मोली उम्र ( 59)अपने दोस्तों संग बीते 16 मई को चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। यमुनोत्री के बाद वे बीते 20 मई को गंगोत्री पहुंचे जहां सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें उत्तरकाशी अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


इलाज  चल रहा था तभी बुधवार की सुबह तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया गया। जैसे ही एम्बुलेंस कण्डीसौड़ के पास पहुंची तो अचानक सीने में तेज दर्द होने के कारण नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कंडीसौड़ छाम लगाया गया। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather : देहरादून समेत कई जिलों में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश का यलो अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां डाक्टरों के द्वारा सी पी रमेश को मृत घोषित कर दिया गया। थाना छाम के पुलिस उपनिरीक्षक जुगल किशोर भट्ट ने बताया कि शव को पंचनामा करने के बाद उनके पुत्र व दोस्तों की सुपुर्दगी में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें