फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: मौसम खराब होने से ऋषिकेश में रोके केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले यात्री, पुलिस ने किया अलर्ट

Sun, 30 Apr 2023 12:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Chardham Yatra Update Today: बाजपुल चाडा पिनौला व टैयापुल के पास बदरीनाथ हाईवे बंद होने से वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। वहीं, केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा सुचारू है।
 
विज्ञापन
ऋषिकेश में रोके वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ और बदरीनाथ में मौसम खराब होने व रास्ता बंद होने पर ऋषिकेश में पुलिस ने ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट पर यात्रियों को मुनादी कर सूचना दी। इस दौरान यात्रियों के वाहनों को भी आगे जाने से रोका गया।

विज्ञापन


उधर, बदरीनाथ हाईवे रविवार सुबह चमोली बाजार के समीप बाजपुल चाडा पिनौला व टैयापुल के पास भारी मात्रा में मलबा आने से बंद हो गया था। जिससेबाद करीब नौ घंटे यात्रा रुकी रही। वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सेकोट-कोठियालसेन सड़क से कराई गई। जिससे इस सड़क पर बार-बार जाम लगता रहा। 

Kedarnath Yatra:  हेली टिकटों की बुकिंग के लिए एक मई को खुलेगा पोर्टल, सात मई से आगे की यात्रा के लिए होंगे

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में मौसम खराब

केदारनाथ धाम में सुबह घने बादल छाए हुए थे। वहीं, दिन चढ़ने के साथ ही धाम में मौसम खुल गया। जिसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद दोपहर को फिर मौसम बिगड़ गया। बता दें कि खराब मौसम को देखते हुए शासन की ओर से 25 से 30 अप्रैल तक केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी। मौसम साफ न होने से शासन ने पंजीकरण पर लगी इस रोक को तीन मई तक बढ़ा दिया है। 

गंगोत्री-यमुनोत्री में छाए बादल

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित निचले इलाकों में हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं, दोनों धामों की यात्रा सुचारू ढंग से संचालित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें