इस पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने 10 संदिग्ध वेबसाइटों को चिह्नित कर उन्हें निष्क्रिय कराया है। इसके लिए सोशल मीडिया मॉनीटरिंग एवं एक्शन टीम का गठन किया गया है जो लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर रख रही है और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि चारधाम यात्रा के लिए बुकिंग केवल
https://heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही करें। ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।