इसमें एसपी ट्रैफिक देहरादून लोकजीत सिंह के नेतृत्व में 11 लोगों को तैनात किया गया है। इनमें डीएसपी ओशिन जोशी, इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं, इंस्पेक्टर राकेश शाह, एसआई परवेश सिंह, एसआई नईम अहमद, एएसआई अरविंद नौटियाल, हेड कांस्टेबल हेमंत गैरोला, हेड कांस्टेबल जितेंद्र बाजपेयी, एएसआई अकरम अंसारी, हेड कांस्टेबल देवांग पटेल और हेड कांस्टेबल दीपिका गोदिया शामिल हैं। यह सेल चारधाम यात्रा के नोडल अफसर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के पर्यवेक्षण में काम करेगी।