बदरीनाथ व केदारनाथ धाम की यात्रा यात्रा बरसात के बावजूद सुचारु रूप से संचालित हो रही है। यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंदिर समिति स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जा रहा है।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 15 सितंबर से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। अब तक बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में 31.51 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि बदरीनाथ व केदारनाथ धाम की यात्रा यात्रा बरसात के बावजूद सुचारु रूप से संचालित हो रही है। यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंदिर समिति स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल से 31 अगस्त 2026 तक बदरीनाथ धाम में 16,78,008 व केदारनाथ धाम में 14,73,325 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए बीकेटीसी ने मंदिर परिसरों, दर्शन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, आवासीय, अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन बीकेटीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को यात्रा के दूसरे चरण के लिए व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि यात्रा के दौरान प्रशासन, मौसम विभाग व बीकेटीसी की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ सुगम व व्यवस्थित यात्रा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।