फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: केदारनाथ में यात्रियों के मोबाइल करते थे चोरी, बदरीनाथ पुलिस ने दबोचा अंतरराज्यीय चोर गिरोह

Wed, 29 Apr 2026 06:57 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)

सार

आरोपी परिवार को साथ लेकर चल रहे थे, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो। उन्होंने केदारनाथ यात्रा के दौरान कई यात्रियों के पैसे व मोबाइल चुराए थे।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय चोर गिरोह पकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ में यात्रियों के मोबाइल व पैसे चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह को बदरीनाथ पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों के पास से 14 लाख कीमत के 13 मोबाइल और नगदी बरामद हुई है। चोरी किए गए एक मोबाइल के संबंध में सोनप्रयाग थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों में तीन पंजाब व एक राजस्थान का युवक शामिल है।

विज्ञापन


पुलिस को बदरीनाथ में अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह होने की सूचना मिली थी। 27 अप्रैल को पौड़ी निवासी नरेश चंद्र ने बदरीनाथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि मंदिर दर्शन के दौरान उनके 10 हजार रुपये, डीएल, पैन कार्ड, एटीएम चोरी हो गए हैं। एसपी ने टप्पेबाजों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए सर्विलांस का भी उपयोग किया।

पुलिस ने चार संदिग्ध चिह्नित किए और हनुमान चट्टी में दो संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली तो गिरोह का भंडा फोड़ हो गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहन सीज कर दिए। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने केदारनाथ क्षेत्र में चोरी की और अब बदरीनाथ में टप्पेबाजी करने आए थे। लेकिन उन्हें भनक लग गई थी कि पुलिस उनके पीछे पड़ी है इसलिए वे वहां से निकल रहे थे लेकिन हनुमान चट्टी के पास दबोचे गए। आरोपी परिवार को साथ लेकर चल रहे थे, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो।
विज्ञापन


Kedarnath Yatra:  मौसम विभाग का दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, डीएम ग्राउंड जीरो पर, देर रात्रि कंट्रोल रूम पहुंचे

विज्ञापन

ये हुए गिरफ्तार

- कृष्ण कुमार (28) निवासी वाल्मिकी मोहल्ला थाना मोरमंडी जिला भटिंडा पंजाब।
- दिया (25) निवासी मोरमंडी भटिंडा पंजाब।
- सुनील कुमार (26), निवासी ग्राम नगला सवाई राम सिंह थाना कुमेर जिला भरतपुर राजस्थान, हाल निवासी मोरमंडी भटिंडा पंजाब।
- ललित कुमार (31), निवासी ग्राम पूर तहसील कोट कासिम थाना कोट कासिम जिला अलवर राजस्थान।

27 अप्रैल को बदरीनाथ में एक व्यक्ति ने सामान व पैसे चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। टीमों को सक्रीय किया और चार टप्पेबाज को गिरफ्तार किया है। जो मोबाइल बरामद हुए उनमें एक के मामले में सोनप्रयाग थाने में मुकदमा दर्ज है। उनके पास से नगदी भी बरामद हुई है।
- सुरजीत सिंह पंवार, एसपी चमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें