चारधाम नोडल अफसर एसपी लोकजीत सिंह ने बताया कि इस फॉर्म में यात्रा में जाने वाले लोगों के रहने खाने आदि की व्यवस्था की पूरी जानकारी दर्ज होगी। इसे वाहन के नंबर के साथ ही जोड़ा जाएगा। फिर चाहे वह वाहन प्राइवेट हो या फिर कमर्शियल।
उन्होंने बताया कि इस बार 30 एएनपीआर कैमरे यात्रा मार्ग पर लगाए जा रहे हैं। इनकी निगरानी देहरादून कंट्रोल रूम से की जाएगी। ये कैमरे एआई आधारित होंगे। जिन वाहनों के पास यह फॉर्म नहीं होगा उनकी जानकारी इन कैमरों के माध्यम से हासिल हो जाएगी। इसके बाद वाहनों को अगले चेकपोस्ट पर रोककर वापस भेज दिया जाएगा।