चार जगह पर होगी वाहनों की चेकिंग
चारधाम आने वाले वाहनों की चेकिंग ब्रह्मपुरी, भद्रकाली, कोठालगेट और हरबर्टपुर-कटापत्थर पर होगी। यहां परिवहन विभाग के कर्मचारी वाहनों के ग्रीन व ट्रिप कार्ड के साथ यात्रियों की भी जांच करेंगे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आइस रिंक में बर्फ जमाने यूएसए से पहुंचे विशेषज्ञ, 13 साल से है बंद पड़ा, अब होगा गुलजार
यात्री मोबाइल नंबर पर कर सकेंगे शिकायत
यात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर यात्री एआरटीओ कार्यालय, जांच केंद्र के साथ मोबाइल नंबर पर शिकायत कर सकेंगे। इसके अलावा वाहन चालक या टूर ऑपरेटर की मनमानी की शिकायत भी यात्री कर सकेंगे। मोबाइल नंबर जल्द जारी किया जाएगा। वहीं, ओवररेटिंग रोकने के लिए विभाग की ओर से वाहनों का किराया भी तय किया गया है।