फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: तैयारियों में जुटा प्रशासन...हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए लगेंगे 18 काउंटर

Fri, 21 Mar 2025 11:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने जहां सभी विभागों को तैयारी के संबंध में निर्देशित किया। वहीं उन्होंने जल्द ही जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विभागों की बैठक बुलाने के लिए भी जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल को तैयार रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा को लेकर फिलहाल पर्यटन कार्यालय पर गतिविधियां नहीं दिख रही हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर से यात्रा को लेकर रूपरेखा बनाई जा रही है। बीते वर्ष की भांति इस बार भी ऋषिकुल ग्राउंड में ही ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि बीते वर्ष की परेशानियों को देखकर इस बार अधिकृत एजेंसी को 18 पंजीकरण काउंटर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने जहां सभी विभागों को तैयारी के संबंध में निर्देशित किया। वहीं उन्होंने जल्द ही जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विभागों की बैठक बुलाने के लिए भी जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल को तैयार रहने के लिए कहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बीते वर्ष ऋषिकुल ग्राउंड से करीब 1 लाख यात्रियों का स्लॉट के आधार पर ऑफलाइन पंजीकरण किया गया था। इसमें तमाम परेशानियां शुरुआत में ही सामने आईं थीं। 

Chardham Yatra: दो दिन में ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा चार लाख के करीब पहुंचा, सबसे ज्यादा केदारनाथ के लिए हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी

परेशानियों को देखते हुए इस बार अधिकृत कंपनी इथिक इंफोटेक को निर्देशित किया जाएगा कि वह काउंटर की संख्या बढ़ाएं। वहीं कुछ काउंटर पर हेल्प डेस्क बनाने की भी योजना है। इससे जो लोग स्वयं अपने मोबाइल से रजिस्ट्रेशन करना चाहेंगे उनको मदद दी जाएगी। इससे भीड़ को कई हिस्सों में बांटा जा सकेगा।
व्यवस्था बनाने के निर्देश

माना जा रहा है कि 20 अप्रैल के बाद से पंजीकरण की तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। ऋषिकुल ग्राउंड में जर्मन हैंगर लगाकर यात्रियों को सुविधा प्रदान की जाएगी। इसमें छाजन के अलावा पेयजल आदि को लेकर भी विभागों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पंजीकरण के दौरान नगर निगम को सफाई व्यवस्था और मोबाइल शौचालय वाहन की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है।

जिले में पंजीकृत टूर ट्रैवेल्स एजेंसी-349
जिले में पंजीकृत होटल-151
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें